Monday, October 19th, 2026

₹7000 तक की छूट पर मिल रहे स्मार्टफोन, शुरू हो रही Realme Days सेल

 नई दिल्ली 
स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी के फैन्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी एक बार फिर रियलमी डेज़ सेल (Realme Days Sale) ले आई है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली इस सेल के दौरान रियलमी स्मार्टफोन्स को 7000 रुपये तक की छूट पर खरीदा जा सकता है। यह सेल 5 दिन के लिए है, जो 15 फरवरी से 19 फरवरी 2021 तक चलने वाली है। आइए जानते हैं सेल के कुछ बेस्ट ऑफर्स के बारे में
 
इस स्मार्टफोन को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। फिलहाल इसके बेस मॉडल 14,999 रुपये और टॉप मॉडल 16,999 रुपये में बिक रहा है। स्मार्टफोन में 48MP + 8MP + 2MP + 2MP का रियर कैमरा, 16MP का फ्रंट कैमरा, 4500mAh की बैटरी, MediaTek Helio G95 प्रोसेसर और 65W सुपर डार्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
 
फिलहाल 14,999 रुपये वाला रियलमी 6 एक दिन बाद से 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन में 90 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले, 64MP + 8MP + 2MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप, 16MP का फ्रंट कैमरा, 4300mAh की बैटरी, MediaTek Helio G90T प्रोसेसर, 30W फास्ट चार्जिंग और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
 
इस स्मार्टफोन को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल यह 7,499 रुपये में बिक रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले, 13MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप, 5MP का फ्रंट कैमरा, 5000mAh की बैटरी और Mediatek Helio G35 प्रोसेसर मिलता है। 
 
इस स्मार्टफोन पर सबसे ज्यादा 7000 रुपये की छूट मिल रही है। 41,999 रुपये में बिकने वाले इस फोन को 34,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.44 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले, 64MP + 12MP + 8MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप, 32MP + 8MP का डुअल फ्रंट कैमरा, 4200mAh की बैटरी, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, और 65W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। 
 
अगर आपको 12 हजार से कम में 64MP कैमरे वाला फोन चाहिए तो रियलमी 7i को खरीद सकते हैं। सेल में यह फोन 11,999 रुपये में मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले, 64MP + 8MP + 2MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप, 16MP का फ्रंट कैमरा, 5000mAh की बैटरी, Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर, और 18W फास्ट चार्जिंग मिलती है। 

 

#Realme Days सेल

Source : Agency

पाठको की राय